Thursday, 9 April 2020

उर्वशी शर्मा चॅरिटी के लिये लेगी हस्तकला का सहारा



कोरोना वायरस दुनिया भर में हाहाकार मचा रहा है। कोरोना के मद्देनजर, लॉकडाउन और संचारबंदी दुनिया भर में लागू की  गयी हैं। भारत में २१ दिनों की इस लॉकडाउन अवधि में, कई लोग एक बार खुद को नये सिरे से जण रहे हैं। इस समय मे नई चीज़ें आज़माना उन्हे करना, जिनके लिए उनके पास पहले कभी समय नहीं था! और इसमे  बॉलीवुड कलाकार का  कोई अपवाद नहीं है, कुछ लोग परिवार के साथ समय बिता रहे हैं जबकि अन्य फिटनेस, वर्क फ्रॉम होम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और कुछ पुराने शौक का पालन कर अपना रहे हैं या कुछ नया कर रहे हैं

२१ दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर नकाब, बार्बर, खट्टा मीठा, चक्रधार जैसी फिल्मों में और आतिफ असलम की  'दुरी', मिका के 'समथिंग समथिंग' इन गानों में अपनी मोहक अदाकारी के  जलवे बिखेरने वाली अदाकारा -मॉडेल उर्वशी शर्मा ने मोमबत्ती बनाने और कढ़ाई करने का नया शौक अपनाया है।हाल ही में, मैं मोमबत्ती और फूल बनाने, कढ़ाई, बुनाई और  मोती पिरोने का काम कर रही हूं। अपने बच्चों के साथ मूलयवान वक्त बिताने के अलावा, मैं पेंटिंग भी करती हूं। कुल मिलाकर, यह मेरे लिए एक बहुत ही उपयोगी क्वारंटाइन साबित हुआ है उर्वशी ने कहा।

उर्वशी ने अभिनेता-उद्यमी सचिन जे जोशी से शादी की। इस दंपति की एक बेटी समीरा और बेटा शिवांश है। सचिन लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे हुये  है।कुछ रचनात्मक करना हमेशा  से ही मेरा जुनून रहा  है। मैं कुछ भी साधारण नहीं करती हूं। हमारे सुंदर घर के हर कोने पर मेरा खास स्पर्श है।" उर्वशी शर्मा  फ़िलहाल भगवान शिव के रूप से प्रेरित कढ़ाई कर रही हैं। वह पहले साईं बाबा, हनुमान, भगवान गणेश, जीसस, मदर मैरी और बाल येशु पर काम कर चुकी हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "किसी भी कलाकृति को पूरा करने में - सप्ताह लगते हैं।"

उर्वशी और सचिन के आलीशान घर में पथर पर रेंज हुए मां काली, शिव और पार्वती के रूप दिखने मिलेंगे।मुझे कला और शिल्प बेहद पसंद हैं, और मैं इसके लिए हर दिन समय निकालती हूं। मैं इस कलाकृति को हमारे बिग ब्रदर फाउंडेशन के लिए निधि जुटाने के लिए बेचूंगी।उर्वशी ने बताया।
२०१२ बिग ब्रदर फाउंडेशन को एक गैर-लाभकारी पहल के रूप में स्थापित किया गया था। इस संस्था द्वारा उर्वशी शर्मा-सचिन जे जोशी ने  ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के खास कार्य किए हैं। हाल ही में, संगठन इस कठिन समय के दौरान देश भर में खाद्यपदार्थ  वितरण अभियान को लागू करने और जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से  खबरों में आया।

कई लोगों के लिए क्वारंटाइन यह एक मजबूरी वाला समय है, लेकिन उर्वशी शर्मा ने कहा, “मेरे लिए यह सब करने का सही समय है। हम हमेशा उन चीजों को करने के लिए समय की तलाश में रहते हैं जिनसे हम प्यार करते हैं।

Sunday, 5 April 2020

दुबई में फंसे सचिन जे. जोशी करेंगे भारत में जरूरतमंद लोगों की मदद



बिग ब्रदर फाउंडेशन के माध्यम से  ३ करोड़ रुपये का खाद्यपदार्थ वितरित करेंगे।

२१ दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर अभिनेता-उद्यमी सचिन जे. जोशी ने सरकारी कर्मचारियों और मानवता की सेवा के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन करने का वादा किया। बिग ब्रदर फाउंडेशन के साथ अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में, सचिन ने सक्रिय पुलिस कर्मियों और नगरपालिका कर्मियों को गर्म पौष्टिक भोजन प्रदान करने का फैसला किया।

“शहर पर  लगातार निगरानी रखने वाली पुलिस, अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स, नगर निगम के कर्मचारी समय पर जीवनावश्यक चीजे और २४ घंटे पानी की आपूर्ति होनी चाहिये, यह सुनिश्चित करते हैं। ट्रैफिक पुलिस  अन्य बलों के साथ सुनिश्चित कर रही है कि सभी बंदोबस्त का सख्ती से पालन किया जाए।", सचिन जे. जोशी ने कहा।

बिग ब्रदर संस्था टीम के एक सदस्य ने स्पष्ट किया, "जिला कार्यालय या पुलिस उन्हें उस क्षेत्र के बारे में एक घंटे पहले और उसी दिन जानकारी देती है जहाँ भोजन की आवश्यकता  होती है, और हम आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। "

भारत में तालाबंदी के बाद से सचिन जे जोशी दुबई में फंसे हुए हैं। जोशी ने वहां से संगठन के कामकाज का समन्वय किया है। इस बारे में उन्होंने कहा, "भारत में प्रबंधकों की मेरी टीम मेरे निर्देशों के अनुसार काम कर रही है। मेरे कारखाने के कर्मचारी होटल के शेफ को सभी आवश्यक तैयारियों में सहायता कर रहे हैं। वे सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों से इससे पूर्ण कर रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो इन दिनों भूख से जूझ रहे हैं और वाहतुक बंद होने के कारण उनके पास घर लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दुर्भाग्यवश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और एनसीआर-दिल्ली के छोटे शहरों और गांवों के लिए आवश्यक राशन प्राप्त करना असंभव है। हम उनकी मदद भी कर रहे हैं। "

सचिन जे जोशी की पत्नी उर्वशी शर्मा, जो घर से ही इस कार्यपर देखरेख कर रही है, उन्होंने कहा, "मैं भारत में हूं और इन सभी कार्य पर  हर मदद के लिए दैनिक संपर्क में हूं। मेरे पति और हमारी पूरी टीम पूरी कोशिश कर रही है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें! इस प्रकार के परीक्षण के दौरान इंसानियत और संवेदनशील होना बेहद जरुरी है। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने की आवश्यकता है।"

साल २०१२ में लाभ की योजना के लिए नहीं बल्कि 'बिग ब्रदर' संस्था एक सामाजिक दूरदर्शी रखने वाले  सचिन जोशी ने  ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित महिलाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई थी और आज बिग ब्रदर फाउंडेशन की टीम ने एलबीएस, कांजूर मार्ग, पवई हिरानंदानी, भांडुप और अन्य स्थानों में सामाजिक कार्य पुरा किया। लॉकडाउन ख़त्म होने तक यह कार्य करना इस संस्था का विचार है। पूरे मिशन की अनुमानित कुल लागत ३ करोड़ रुपये है। सचिन जे जोशी ने कहा, "हमारी योजना है की यह मिशन पुरे २१ दिन के लॉकडाउन अवधि के भीतर चलता रहे। इस समय जब लोग दान की अहमियत देते वक्त, मैं अपने हाथों से मदद करना चाहता हूं। ”ऐसे बिग ब्रदर फाउंडेशन और सचिन जे. जोशी को और अधिक शक्ति प्राप्त करें!