Friday, 1 July 2022
सेलेब्रेटी कॉलोमिस्ट निशा जामवाल ने कलाकार लता बालकृष्ण के लिए की अद्भुत मेजबानी , और उनके द्वारा बनाये गए 'मींडरिंग्स' प्रस्तुत किये!
Thursday, 9 June 2022
रूपकुमार राठौड़, लेस्ली लुईस, रूपाली सूरी, अनुभवी कलाकार पद्मनाभ बेंद्रे, किरण चोपड़ा, डॉ अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने जहांगीर आर्ट गैलरी में राम प्रतिहार का शो लॉन्च किया
13 जून तक के लिए जहांगीर आर्ट गैलरी में राम प्रतिहार की लगभग 25 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग विज़िटर्स के लिए प्रदर्शन के लिए रखी गयी हैं।
कैनवास और कागज पर ऐक्रेलिक रंगों में बनाई गई राम प्रतिहार की पेंटिंग चमकीले और धुंधले रंगों के संयोजन का दावा करती हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना अनूठा स्पर्श है। राम के पास रंगों की अपनी दुनिया है, पीला, बैंगनी, लाल, काला, सफेद और नीला उनका पसंदीदा है। वह रंगों का उपयोग करके कैनवास पर जगह बांटता है, एक ऐसी तकनीक जो उसे अन्य कलाकारों से अलग करती है।
अमूर्त शैली में ये बिना शीर्षक वाली पेंटिंग दर्शकों को एक नई कला दृष्टि प्रदान करती हैं। राम प्रतिहार इससे पहले जयपुर, कोटा और दिल्ली में अपने चित्रों का प्रदर्शन कर चुके हैं। मुंबई में यह उनका पहला मौका है। इस अद्भुत कलाकार का भविष्य कितना उज्ज्वल है, इस बारे में लोगों ने बात की।
Saturday, 14 May 2022
सिंगर काव्या जोन्स जल्द ही नजर आएंगी ‘तू हैं मेरा’ म्यूजिक वीडियो में, लेस्ली लेविस ने किया हैं कंपोज l
बॉलीवुड सिंगर और सेंसुअस काव्या जोन्स की आवाज में जितना नशा हैं उतनी ही मदहोश काव्या की अदाएं हैं। एक सिंगर के तौर पर हर गाने को एक मस्ती का टच देकर ये जितनी बखूबी से निभाती हैं। एक कलाकार बनकर भी ये अपने हुस्न से चाहनेवालों को दीवाना बना देती हैं। जी हां, काव्या के फैंस की दिलों की धड़कने बढ़नेवाली हैं क्योंकि बहुत ही जल्द ये युवा गायिका अपने सुरो से और अपने अदाओं से म्यूजिक वीडियो ‘ तू हैं मेरा ’ में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में अंधेरी के मोनोक्रोम स्टूडियो में गाने के शूटिंग की गई।
इस गाने को कंपोज किया हैं पॉप म्यूजिक के सरताज लेसली लेविस ने जो काव्या के गुरु भी हैं। इस गाने के बारें में लेसली कहते हैं कि," मैंने काव्या की पर्सनालिटी को ध्यान में रखकर इस गाने को कंपोज किया हैं।वो अपने काम को लेकर बहुत समर्पित हैं जो आजकल कम देखने मिलता हैं। पिछले चार सालों से वो एक सहायक के तौर पर मेरे साथ काम कर रही हैं और मैंने उसमे बहुत से रंगो को देखा हैं। ये गीत उसके व्यक्तित्व के सच्चे रंग को दर्शाता हैं।"
काव्या कहती हैं," मुझे गाना बेहद पसंद आया। इसमें एनर्जी बहुत हैं लेकिन ये बहुत मधुर हैं। ये थोड़ा फंकी हैं लेकिन काफी रोमांटिक हैं। इस गाने में जो औरत हैं वो आज की औरत हैं जो अपने भावनाओं को व्यक्त करने से हिचकिचाती नही। मैं इसमें अपने आप को देखती हैं। ये लेडी काफी डिमांडिंग हैं पर वो सपने देखती हैं। वो काफी एग्रेसिव हैं लेकिन विनम्र भी हैं। ये गाना क्रेजी हैं जैसे की मैं खुद हूं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे लेसली लेविस एक गुरु के रूप में मिले, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं उन्हें चार सालों से देख रही हूं और सीख रही हूं। मुझे उम्मीद हैं कि मैं इस गाने को पूरी शिद्दत से कर पाऊं और सर की उम्मीदों पर खरी उतरू । मुझे आशा हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद करे।"
‘तू हैं मेरा’ गाने को कंपोज और प्रोड्यूस किया है लेसली लेविस ने और गाने को अपनी आवाज दी हैं सिंगर काव्या जोन्स ने । ये गाना इस साल 18 मई तक रिलीज किया जाएगा ।
Friday, 29 April 2022
Gurukul returns with this Singles Video! Padmashree singer Suresh Wadkar-Canadian singing sensation Abby V join hands in 'Maan Le'! Music release and cake-cutting with composer Durgesh, producer Padma Wadkar at Ajivasan
In this music video, Suresh Wadkar is also seen sharing a special musical bond with Canadian based Abby V and composer Durgesh. The duo has breathed life into this song, with producer Padma Wadkar. The song is composed by Durgesh R Rajbhatt, and producer of this music video is Padma Wadkar. The song is presented by Ajivasan Sounds. Recently, the song launch with singers Suresh Wadkar, Abby V, music producer Durgesh and Producer Padma Wadkar took place at Ajivasan sounds.
Abby V is an award winning singer, songwriter, composer and producer from Toronto. A viral sensation, this collaboration with music producer Durgesh and Producer Padma Wadkar is already making waves globally.
Here is looking forward to more from Suresh Wadkar and his young brigade that .anes mellifluous music that stands out in the cacophony in the industry today.
https://youtu.be/5OeNS-zj1vI
Tuesday, 1 March 2022
एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी एक बार फिर होंगे साथ–साथ! संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '' एक्सक्यूज़ अस बॉयज '' में आएंगी फिर नजर।
पलक पर्सवानी की बात करे तो वो स्पिलट्स विला 7 की मजबूत दावेदार थी साथ ही सीरियल बड़ी देवरानी, ये रिश्ते हैं प्यार के और मेरी हानिकारक बीवी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
त्रिशान सिंह मैनी ने फिल्म सरबजीत में भी काम कर चुके हैं, इसके अलावा कई सीरीज और सीरियल में भी काम कर चुके हैं। वही पार्थ जुत्शी भी टीवी सीरीज 'धुप छाँव , बत्ती गुल मेटर चालू , हर रोज डा लड़ना जैसी सीरीज में अपना हुनर दिखा चुके हैं।
प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी भिंदर । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।
Monday, 28 February 2022
सोशल मीडिया पर जिनके एक रील पर मरते हैं करोड़ों फैंस! एक्ट्रेस सना सुल्तान और माही देशपांडे मचाएंगी धमाल संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म में !
Saturday, 12 February 2022
एक्ट्रेस आरती सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '"कौन ये , हां ये " में इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के साथ आएंगी नजर !
टेलीविज़न के दुनिया की खूबसूरत अदाकारा, आरती सिंह जिनके अभिनय की गाथा तो छोटे पर्दे पर उजागर होते ही रहती हैं । रिएलिटी शो में भी, इस हसीना ने अपने सादगी और सच्चाई से सबका मन जीता। हर किरदार को आरती ने सिद्दत से किया और बन गयी सबको दिलो की रानी।बहुत ही जल्द आरती का कातिलाना अंदाज नजर आएगा,शार्ट फ़िल्म ' कौन ये,हाँ ये' में। जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।
आरती सिंह ने टीवी की दुनिया मे एक के ऊपर एक उम्दा पारी खेली हैं , सीरिअल्स उतरन, ससुराल सिमर का, बढ़ो बहु, उड़ान,गंगा , संतोषी माँ,थोड़ा हैं थोड़े की जरूरत हैं, वारिस जैसी तमाम बड़े शो में अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया। आरती के अलावा इस शार्ट में एक्टर निखिल मालिक दिखाई देंगे जो स्प्लिट्सविला 13 में रनर अप रह चुके हैं । निखिल एक जुम्बा ट्रेनर, और मॉडल भी हैं इसके साथ ये एक फ़िल्म स्कोर कंपोजर भी हैं। वही शार्ट फ़िल्म 'क्यों ये,हाँ ये' में एक्टर अभिषेक शर्मा भी खास किरदार में नजर आएंगे। जो ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म "कहो न प्यार हैं" में उनके छोटे भाई के किरदार में दिख चुके हैं। इसके अलावा काफी टीवी सीरियल्स में भी अभिषेक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं । और हाल ही में एक वेबसेरिस भी अपने नाम कर चुके हैं।
शार्ट फ़िल्म " कौन ये , हां ये " की बात करे तो ये दो दोस्तों के बीच मस्ती, और उनके अफेयर की कहानी हैं .शॉर्ट फिल्म में एक्ट्रेस मेघा डांग भी नजर आएंगी।इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी और प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।
अमित सिंह द्वारा छायांकन किया गया हैं। संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा संपादन ,कार्यकारी निर्माता हैं पूजा अवधेश सिंह और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।



.jpeg)
.jpg)
